लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठनात्मक चुनाव के लिए मतदान के बाद हो रही मतगणना के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह नयाल के अचानक भीषण गर्मी के दौरान गस खाकर जमीन में गिरकर बेहोश हो जाने के बाद मतगणना स्थल में अफरा तफरी मच गई, आनन-फानन में पुलिस कर्मियों एवं व्यापारी नेताओं द्वारा उन्हें पहले सीपीआर दी गई, उसके बाद वहां से बाहर ले जाकर अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक मतगणना स्थल में हड़कंप मचा रहा।





