उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की इन दो छात्राओं ने राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फहराया परचम, मिलेगी खेल छात्रवृत्ति

लालकुआं (नैनीताल), बिन्दुखत्ता की दो मेधावी छात्राओं ने 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए शासन की ओर से दोनों छात्राओं को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसकी आधिकारिक सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के पत्र के माध्यम से विद्यालय को प्राप्त हुई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी के पत्र के अनुसार, विद्यालय की छात्रा निहारिका जोशी पुत्री श्री नन्दा बल्लभ जोशी और मानसी पुत्री श्री राकेश सिंह का चयन खेल छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। इस समाचार के सामने आते ही पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों के चलते युवती हुई गर्भवती तो मुकरा प्रेमी.. हल्द्वानी कोतवाली में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा….

चाइल्ड सैक्रेड स्कूल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और इस स्वर्णिम परंपरा को निरंतर बनाए रखा है।

छात्राओं की इस बड़ी सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह, मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे एवं दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए बच्चों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के समीप बच्चों से भरी स्कूल वैन और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर… मचा हड़कंप…

विद्यालय के फाउंडर डायरेक्टर बसंत पांडे ने छात्राओं की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा आज के समय में जहाँ कई अभिभावक, विशेषकर बालिकाओं को खेल के मैदान में उतरने से कतराते हैं, ऐसे दौर में अपनी बेटियों पर विश्वास जताकर उन्हें खेलों में आगे भेजने वाले माता-पिता विशेष बधाई के पात्र हैं। हम उन सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करते है।
श्री पांडे ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में स्व-अनुशासन, दूरदर्शिता और समाज को नई दिशा देने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बच्चा जितना अधिक समय खेल के मैदान में बिताता है, वह नशे और बुरी आदतों से उतना ही दूर रहता है। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए खेल कोच दिनेश कुमार के विशेष मार्गदर्शन को भी इस सफलता का अहम हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में जहरीली गैस से दम घुटने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत… मचा कोहराम…

इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना पैदा कर दी है, और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गई है।

Ad Ad Ad
To Top