उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की किशोरी को परेशान करने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक के खिलाफ हुई यह कार्रवाई,

लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियन की दुकान में काम करने वाले दूसरे जनपद के गैर संप्रदाय के युवक द्वारा पड़ोस की बेटी से अभद्रता एवं उसे परेशान करने का मामला तूल पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में पीड़िता द्वारा तहरीर देते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में पोक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त आरोपी युवक को आज देर रात दबोच लिया।
किशोरी के परिजनों एवं स्वयं किशोरी का कहना था कि आरोपी युवक उसके मोबाइल में गंदे मैसेज भेज कर उसे काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उन्होंने अभिलंब उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर उन्होंने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद मोटाहल्दू के ग्राम प्रधान छेड़छाड़ के मामले में हुए गिरफ्तार...

Ad Ad Ad
To Top