उत्तराखण्ड

लालकुआं बिंदुखत्ता के इस वरिष्ठ नेता को मिला महत्वपूर्ण दायित्व………….. लगा बधाइयों का तांता………..

लालकुआं। लंबे समय से बिंदुखत्ता के विकास को लेकर संघर्ष कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरदयाल सिंह मेहरा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, उन्हें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल द्वारा जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।
जिला कांग्रेस नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरदयाल सिंह मेहरा को भेजे गए मनोनयन पत्र में कहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए यह अपेक्षा की जाती है कि वह कांग्रेस पार्टी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इधर इधर गुरदयाल सिंह मेहरा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है। विदित रहे कि गुरदयाल सिंह मेहरा पिछले 10 वर्षों से लालकुआं नगर कांग्रेस के महामंत्री रह चुके हैं, साथ ही बिंदुखत्ता राजस्व गांव संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
फाइल फोटो- गुरदयाल सिंह मेहरा

To Top