लालकुआं। लालकुआं नगर में व्यापार मंडल के चुनाव जल्द होने हैं, इसके लिए बड़े स्तर पर रूपरेखा तय की गई है, तथा भारी संख्या में व्यापारी नेता विभिन्न चुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क में जुटे हुए हैं, इसी बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए पांच सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा नियुक्त किए गए सहायक चुनाव अधिकारियों में रणजीत सिंह बोरा, सुभाष नागर, राजकुमार सेतिया, देवेंद्र नयाल और अरुण जोशी शामिल है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कल (आज) रविवार की शाम 4 रेलवे स्टेशन तिराहे पर चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें चुनाव से संबंधित विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।





