उत्तराखण्ड

लालकुआं में हुए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के रोड शो में इस वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री, इन दो दर्जन कांग्रेसी नेताओं और व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की……………….

लालकुआं। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के रोड शो के दौरान महिला कांग्रेस की न्यू वर्तमान नगर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी से जुड़े व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों सुमित दो दर्जन प्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
रविवार की शाम भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने लालकुआं नगर में जबरदस्त रोड शो किया, नगर के साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण से शुरू हुआ रोड शो पूरे शहर में घूमता हुआ वार्ड नंबर पांच स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला के कार्यालय में जनसभा में तब्दील हो गया, जहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की निवर्तमान नगर अध्यक्ष मीना रावत, युवा कांग्रेसी एवं व्यापारी नेता महेश भट्ट, कांग्रेसी नेता प्रशांत विश्वास, हाल ही में नगर कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बने कृष्ण भट्ट, दीपू नयाल, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नंदन सिंह राणा, अर्जुन नाथ गोस्वामी, रामजन्म राय, वरिष्ठ कांग्रेसी पूरन सिंह रजवार के पुत्र विनय रजवार, सुंदर सिंह बिष्ट, राजेश्वर कुमार, सक्षम अग्रवाल, राजेंद्र शाह और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी सहित दो दर्जन समाजसेवियों, व्यापारियों एवं कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के समक्ष भाजपा का पटका पहनकर विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

To Top