नैनीताल । युवती ने एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा कैंची धाम घूमने के बहाने नैनीताल के एक होटल में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली निवासी युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिये संपर्क मे आए बाराबंकी निवासी युवक और उसके स्वजनो पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पहला घटनास्थल नैनीताल होने के कारण मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने युवक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती के अनुसार, जुलाई 2025 में शुभम वाजपेयी उसे कैंची धाम और नैनीताल घुमाने लाया था। नैनीताल मे ठहरने के दौरान उसने
नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि बाद मे उदयपुर यात्रा के दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
युवती का आरोप है कि युवक के परिजनो ने भी शादी का भरोसा दिलाया लेकिन बाद में 50 लाख रुपये दहेज लाने की मांग की गई। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर शुभम वाजपेयी, उसके माता-पिता, बहन, जीजा और दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 74, 75, 115 (2) और 3 (5) में प्राथमिकी दर्ज की है।





