कैंची धाम। यहां नीब करोली महाराज के कैंची धाम की स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर रात 11 बजे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर के मुख्य द्वार तक लग चुकी है, श्रद्धालु सड़क में ही बैठकर कीर्तन भजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भागवत भजन में लीन हो चुके हैं।
बाबा नीब करौरी महाराज के ‘कैंची धाम स्थापना दिवस (वार्षिक मेला 2026)’ हेतु नैनीताल पुलिस की सुदृढ़ सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था
बाबा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का हो रहा आगमन
जनपद के विभिन्न स्थानों से शटल सेवा एवं स्टीकर की व्यवस्था
परम पूजनीय बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन आशीर्वाद से सुप्रसिद्ध कैंची धाम का वार्षिक मेला स्थापना दिवस 2026 अपने पूरे चरम पर है।
कल सुबह 15 जून को ठीक 5:00 बजे बाबा के आशीर्वाद के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे और इस भव्य मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
मेले की पूर्व संध्या से ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग चुकी हैं, जहाँ श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भारी पुलिस बल की तैनाती
लाखों की संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पिछले 4 दिनों से लगातार धरातल पर मुस्तैद है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए भारी सुरक्षा तंत्र तैनात किया गया है।
जिला पुलिस बल के साथ-साथ SDRF, ATS, BDS, LIU और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
सुरक्षा कमान को संभालने के लिए 3 जिलों के SSP/SP, 7 एडिशनल एसपी (A.SP), 14 क्षेत्राधिकारी (COs) और 1 एसपी वायरलेस को मैदान में उतारा गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए 1500 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवा दे रहे हैं।
यातायात प्लान और रूट डायवर्जन
किसी भी प्रकार के जाम या असुविधा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक और रणनीतिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
संपूर्ण नैनीताल जिले के अंतर्गत कैंची धाम की ओर आने वाले सभी रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
शटल सेवा की व्यवस्था: विभिन्न स्थानों और पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक पहुँचने के लिए नॉन-स्टॉप शटल सेवा (Shuttle Services) चलाई जा रही हैं।
यह सेवा निम्नलिखित मुख्य स्थानों से उपलब्ध है:–
भीमताल, भवाली, सैनिटोरियम, नैनीताल, खैरना, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और काठगोदाम।
यदि आप अपने निजी वाहन से आ रहे हैं, तो आप केवल भीमताल, भवाली या सैनिटोरियम तक ही जा सकेंगे। वहाँ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ी करने के बाद आपको अनिवार्य रूप से शटल सेवा के माध्यम से ही कैंची धाम जा सकेंगे।
स्टीकर सिस्टम: सुचारू व्यवस्था के लिए एक विशेष स्टीकर सिस्टम बनाया गया है। कैंची धाम रूट पर आने वाले वाहनों के लिए Yellow Stickers की व्यवस्था की गई है।
एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील:
“कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कृपया ध्यान रखें कि मेले में आपके साथ लाखों अन्य श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। धैर्य बनाए रखें और बाबा के दर्शनों का आनंद लें।”
बाबा नीब करोरी महाराज के पावन धाम ‘कैंची धाम’ के 15 जून को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।
इस महापर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचने के लिए इस बार विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है।
काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल और भवाली से कैंची धाम के लिए निरंतर शटल बस सेवा संचालित की जा रही है।
सभी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से इन निर्धारित स्थलों तक पहुंच सकते हैं, जहाँ से वे शटल सेवा के माध्यम से आसानी से कैंची धाम आ और जा सकेंगे।
पैदल मार्ग (जंगलात बैरियर) से आगे चलने में असमर्थ बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा की विशेष व्यवस्था की गई है, जो उन्हें सीधे मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचाएगी।
दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ATS एवं SDRF को तैनात किया गया है।
सिविल पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मी सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र में सादे कपड़ों में भी मुस्तैद रहेंगे।
नैनीताल पुलिस सभी आगंतुकों/श्रद्धालुओं से अपील करती है कि अपनी यात्रा पर निकलने से पहले नैनीताल पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जारी की गई विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी का अध्ययन अवश्य कर लें। कैंची धाम परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में गंदगी या कूड़ा-कचरा न फैलाएं। पवित्र मन और भक्ति भाव के साथ दर्शन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। भीड़भाड़ के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें और कतार में लगकर शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करें।





