हल्द्वानी। शहर निवासी युवती उस समय दहशत में आ गई जब उसके व्हाट्सएप पर एआई से तैयार उसकी ही अश्लील तस्वीरें पहुंचीं। शातिर साइबर ठगो ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे डाली। इससे डरी महिला कर्मी ने आरोपी के बताए नंबर पर 12 हजार रुपये ‘ट्रांसफर कर दिए।
शहर के जगदंबानगर फेज-वन निवासी युवती रुद्रपुर सिडकुल में कार्यरत है। युवती के मोबाइल पर 15 जुलाई की रात अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल आई। कॉलर ने युवती की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई अश्लील फोटो भेजी।
कॉलर ने कहा कि उनके क्रेडिट लूप और लोन मित्र से लोन लिया गया है। धमकाया कि यदि यह रकम वापस न लौटाई तो न्यूड फोटो उनके फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुपो में सेंड कर दी जाएगी। साइबर ठगो ने युवती के फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो भेजने के स्क्रीन शॉट शेयर किए।
इससे युवती डर गई और उसने अपने पेटीएम से साइबर ठगों की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबर पर 16 जुलाई तक छह बार में 12,539 रुपये ट्रांसफर कर दिए । मामले मे युवती के चाचा ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई। अब यह मामला मुखानी कोतवाली ट्रांसफर हो गया है।





