उत्तराखण्ड

काठगोदाम में पुल मरम्मत के चलते यातायात किया डाइवर्ट……… पर्वतीय क्षेत्रों से आवागमन से पूर्व पढ़े यह खबर…….

हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन द्वारा काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण तत्काल प्रभाव से पुल का कार्य पूर्ण होने तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
जिसका विवरण इस प्रकार है –

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस में दोषी लालकुआं निवासी व्यवसाई को छह माह की सजा,

◼️ शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे।

◼️ संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया रूसी बाईपास -कालाढूंगी होकर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डीयू में लालकुआं की आयुषी ने लहराया परचम, नगर पंचायत ने किया सम्मानित,

आमजनमानस से अपील है कि कृपया मरम्मत कार्य के दौरान यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने हेतु उपरोक्त यातायात प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

To Top