उत्तराखण्ड

हल्द्वानी शहर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत….. एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक…….

हल्द्वानी। अत्याधुनिक तकनीक युक्त बाईके आजकल सड़कों में जबरदस्त तरीके से फर्राटे भर रही है शहर में देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है, यहां कमलुवागांजा में शाम के समय दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाजपुर से हल्द्वानी आ रहा 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुसुमखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। अस्पताल युवक की मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में देरी का आरोप लगा हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला के कटाव से बढ़ा खतरा, स्थायी तटबंध को लेकर ग्रामीणों का लालकुआं में प्रदर्शन,

सोमवार को बाजपुर के महेशपुर निवासी 21 वर्षीय शिवम सैनी हल्द्वानी आ रहा था। वह यहां आरटीओ रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में काम करता है। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने मोटाहल्दू निवासी को कुचला, दर्दनाक मौत

गंभीर हालत में शिवम को अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि शिवम की हत्या की गई है। अगर त्वरित इलाज मिल जाता तो जान बच जाती। घायल दूसरे युवक का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के कट पर रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार मनोज की दर्दनाक मौत, पत्नी-बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

उसकी हालत खतरे से बाहर है।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू भी निजी अस्पताल पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

साथ ही परिवार वालों के साथ सीसीटीवी फुटेज देखी। एसआइ नरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

Ad Ad
To Top