लालकुआं। कोतवाली के तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के सांप पठानी खत्ते से टेम्पों में गेहूं लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पों पर टस्कर हाथी ने हमला बोल दिया इसके बाद टेम्पों छोड़कर लोग भाग गये।
आज दोपहर के बाद अचानक सांप पठानी खत्ते से हमलावर हाथी को देख गेहूं से लदे टेम्पों से कूदकर चालक और उसके साथ दो अन्य लोगों ने जान बचाने के लिये हाथी ने टेम्पों में लदी तीन बोरी गेहूं उतार कर किया बर्बाद, बाल बाल बच गए।
लालकुआँ निवासी टेम्पों चालक बसीम खान के अनुसार झाडियों से अचानक निकाला हाथी ने अचानक टेम्पों पर हमला बोल दिया, इस बीच टेम्पों से कूदकर लोग भाग गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
घटना के बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची मौके पर, टेम्पों चालक और खत्तावासियों से ली जानकारी।
पिछले दो दिन में हाथी के हमले में हो चुकी है तीन लोगों की मौत, एक महिला भी शामिल, इधर वन विभाग ने स्थानीय लोगों से लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील, जंगल में न जाने की अपील।





