उत्तराखण्ड

विशालकाय गड्ढे खोदकर अवैध रूप से खनन कर रहे दो स्थानों पर प्रशासन व खनन विभाग की छापेमारी…. पोकलैंड, जेसीबी समेत कई डंपर सीज….. लगाया पौने दो करोड़ का जुर्माना…… पढ़ें विस्तृत खबर…… देखें वीडियो

उत्तराखंड में अवैध खनन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा लागू की गई समतलीकरण नीति पर रोक लगने के बाद अब प्रशासन और खनन विभाग सख्त हो चला है, इसी के तहत खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, अपर निदेशक खनन भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई हल्द्वानी राज्यपाल लेघा द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में दो जगहों पर गड्ढे खोदकर किए गए अवैध खनन पर जुर्माना लगाया गया है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधायक का विधानसभा चुनाव को लेकर आया वीडियो हुवा जबरदस्त वायरल… देखें वीडियो,

कार्रवाई में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली और तहसीलदार कालाढूंगी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सेमलचौड़ में गड्ढा खोदकर अवैध रूप से खनन किया गया था जिसमें ₹308 प्रति घन मीटर की दर से 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है, तो वही दूसरे गड्ढे में भी अवैध खनन पर 1करोड़ 47 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, राजपाल लेघा ने कहा दोनों गड्ढों में 40432 घनमीटर खनिज अवैध पाए गया जिसमें लिफ्त पोकलैंड और दो डंपर को भी सील किया गया है, जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

To Top