पुलिस कांस्टेबल ने युवती के प्यार के चक्कर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, तथा सिपाही प्रेमी द्वारा की गई इस हरकत को देखकर आपा खो चुकी प्रेमिका युवती ने भी जहर खा लिया। मुरादाबाद में डायल-112 पर तैनात एक सिपाही ने प्रेमिका से विवाद होने पर जहर का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। दोनों को आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही अस्पताल से लापता हो गया है।
मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी एक सिपाही की जिले में डायल-112 पर तैनाती है। वर्तमान में वह डिडौली क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है। पहले से शादीशुदा सिपाही का मुरादाबाद की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार को दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान फिर से विवाद हुआ। लिहाजा प्रेमिका उसके आवास पर पहुंच गई। जहां सिपाही ने जहर खा लिया।





