उत्तराखण्ड

कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद मोटाहल्दू के ग्राम प्रधान छेड़छाड़ के मामले में हुए गिरफ्तार…

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान का पड़ोसी के साथ हुआ विवाद गहरा गया है, पुलिस ने पड़ोसी महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम ग्राम पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनके घर के सामने निवास करने वाले पूर्व फौजी का घर के सामने खड़ी कार को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष अस्पताल और पुलिस थाने पहुंच गए, साथ ही उक्त मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की ओर से ग्राम प्रधान समेत उनके कई परिजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया, वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान के पक्ष में ग्राम प्रधान संगठन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हल्द्वानी में प्रदर्शन भी किया, परंतु लालकुआं कोतवाली पुलिस ने देर शाम ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि ग्राम प्रधान के सामने रहने वाले परिवार द्वारा ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत गई संगीन आरोप लगाए गए हैं, जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए रमेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रमेश जोशी द्वारा दी गई तहरीर पर जांच चल रही है, तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में शादी समारोह में आइसक्रीम को लेकर भिड़े बिंदुखत्ता और लालकुआं के युवक.. मची अफरा-तफरी..

Ad Ad Ad
To Top