उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से बरेली सिटी को जाने के दौरान स्टेशन पर छूटी पत्नी तो चलती ट्रेन से छलांग लगाकर पति हुआ गंभीर घायल…

उत्तराखंड से बरेली सिटी को जा रही पैसेंजर रेल गाड़ी के स्टेशन में पत्नी के छूट जाने से घबरा पति ने चलती ट्रेन से कूद मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर को रेफर किया गया है। यहां यूपी के सीतापुर जिले का एक श्रद्धालु पत्नी के बनबसा रेलवे स्टेशन पर ही छूटने पर चलती ट्रेन से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आरपीएफ और जीआरपी ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। नाक और कान से रक्त स्राव नहीं रुकने
पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर दंपती टनकपुर-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन से पत्नी के साथ लौट रहा था।
आरपीएफ थाना इंचार्ज निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि शाम को टनकपुर से बरेली सिटी के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन से सीतापुर के रसूलपुर निवासी श्रद्धालु प्रेम कुमार (40) अपनी पत्नी प्रेमा के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर घर लौट रहा था।
इस बीच ट्रेन टनकपुर से रवाना हुई। बनबसा में ट्रेन रुकी तो उसकी पत्नी स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर शौचालय की ओर गई। इस बीच ट्रेन आगे बढ़ गई। पत्नी के स्टेशन पर छूटने से वह चलती ट्रेन से कूद गया। इस बीच पत्नी भी वहां पहुंच गई। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया।
डॉ. मानवेंद्र शुक्ल ने प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया कि बाएं कान और नाक से रक्त स्राव नहीं रुकने पर हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।

To Top