उत्तराखण्ड

नैनीताल के युवा भाजपा नेता पर किशोरी को भगाने एवं पोक्सो का मामला दर्ज…… गिरफ्तार…….

नैनीताल। नैनीताल से हिला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक भाजपा नेता पर किशोरी को भगाने और दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है, गुमशुदा किशोरी को लेकर फरार भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सा परीक्षण के बाद किशोरी और युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से दुराचार के मामले में लालकुआं के देवेंद्र बिष्ट उर्फ देबू को 20 साल की सजा,

बता दें कि बीते आठ अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली में उसकी 16 वर्षीय बच्ची के गुम होने की शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की इस लग्जरी शराब की दुकान में 27.54 लाख का गबन…

हालांकि शहर के ही पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री पर किशोरी को भगा ले जाने की चर्चाएं थी। मामला चर्चाओं में आया तो युवक के परिजनों ने उसे जायदाद से बेदखल भी कर दिया। इधर मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को किशोरी को युवक के साथ हरिद्वार से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय के 150 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मचा हड़कंप…

देर रात पुलिस युवक और किशोरी को लेकर नैनीताल पहुंची। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Ad Ad Ad
To Top