लालकुआं। तीनपानी से लालकुआं के बीच बनाई जा रही जमरानी नहर निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी की भारी शिकायतें आ रही है। उक्त नहर में गिरकर अब तक दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं, आज प्रातः मोटाहल्दू क्षेत्र में जमरानी नहर में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सौभाग्य से युवक हेलमेट पहने हुए था जो कि स्कूटी समेत तमाम नियमों को ताक में रखकर बनाई जा रही नहर में घुस गया, युवक को बमुस्किन आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, तथा उसकी स्कूटी भी नहर से बाहर निकाल गई, जो कि मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, तथा युवक के हाथ पांव में चोटें आई है, सिर में हेलमेट होने के चलते उसका सिर बच गया, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दु के अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि जमरानी नहर निर्माण में सुरक्षा मानको की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, यदि यही हाल रहा तो वह जल्द ही इसे लेकर आंदोलन शुरू करेंगे।





