लालकुआं। बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग पर विद्युत लाइन में काम करने के दौरान अचानक वहां पहुंचे पूर्व विद्युत लाइनमैन पोल में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से सिर के बल पोल से नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में पहले एसटीएच हल्द्वानी उसके बाद राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा को रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को यहां बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग पर विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान वहां पहुंचा लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा भी अचानक पोल में चढ़ने लगा, जिसका पोल के ऊपर जाते ही संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे गिर गया, जिसे वहां काम कर रहे विद्युत कर्मी और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे राममूर्ति चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी, इसके बाद उसे राममूर्ति चिकित्सालय को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विद्युत उपखंड अधिकारी लालकुआं संजय प्रसाद ने बताया कि दोपहर बाद
बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में मरम्मत का कार्य ठेकेदार कर्मी कर रहे थे, इसी दौरान वहां पर उनके पूर्व में कार्यरत लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा जो कि संजय नगर गौला गेट बिंदुखत्ता का निवासी है पहुंच गया, तथा बिना किसी सूचना के पोल पर चढ़ने लगा, तथा ऊपर पहुंचते ही उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया। तथा वह नीचे गिर गया, सिर के बल जमीन में गिरने से उसे गंभीर चोट आ गई। जिसे अन्य विद्युत कर्मी व आसपास के लोग तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए। उन्होंने बताया कि प्रेम को गत दिवस कार्य में लापरवाही बरतने के चलते नौकरी से हटा दिया गया था, बाकायदा यह सूचना उसके घर भी भिजवा दी गई थी, इसके बाद आज वह बिना किसी सूचना के स्वयं ही पहुंच गया और ठेकेदार कर्मियों के मना करने के बावजूद पोल पर चढ़ गया, इसके बाद यह हादसा हो गया।





