लालकुआं। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए गए ताबड़तोड़ अभियान के तहत लालकुआं के एक युवक को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की शराब तस्करी गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाही
219 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गिरोह के सरगनाओं पर भी मुकदमा दर्ज
किराए के कमरे से चल रहा था अवैध शराब तस्करी का काला कारोबार
जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 02.07.2026 को चौकी बिंदुखत्ता (थाना लालकुआं) पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के 2 किलोमीटर ग्राउंड के पास एक ठिकाने पर छापेमारी कर अभियुक्त अमित राय को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गई 219 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
अमित राय पुत्र अनिल राय निवासी VIP गेट, लालकुआं, जनपद–नैनीताल।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभियुक्त ने बताया कि वह सचिन कठैत और चंदन टाकुली (दोनों निवासी बिंदुखत्ता) के संगठित गिरोह के लिए काम करता है। सचिन कठैत ने उसे छिपने और शराब रखने के लिए किराए का कमरा उपलब्ध कराया था। ये दोनों मुख्य सरगना उससे अवैध शराब की बिक्री/तस्करी करवाते थे।
पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अमित राय के साथ-साथ गिरोह के सरगना सचिन कठैत और चंदन टाकुली के विरुद्ध भी कोतवाली लालकुआं में FIR No-101/26 धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम:-
1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी, बिंदुखत्ता)
2. कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह (चौकी बिंदुखत्ता)
3. कांस्टेबल दयाल नाथ (चौकी बिंदुखत्ता)





