उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की इस जेल का बंदीरक्षक लोडेड राइफल लेकर जेलर के घर पहुंचा, मचा हड़कंप

सितारगंज। छुट्टी स्वीकृत नहीं होने से नाराज केंद्रीय कारागार में तैनात एक बंदीरक्षक का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि वह कथित तौर पर लोडेड राइफल लेकर प्रभारी जेलर के आवास पर जा पहुंचा। आरोप है कि बंदीरक्षक ने प्रभारी जेलर को जान से मारने की धमकी दी और उनके आवास के दरवाजे पर पैर से प्रहार कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। सरकारी हथियार लेकर अधिकारी के आवास पर पहुंचने और धमकी देने के इस मामले से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बंदीरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क दुर्घटना में लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार पत्नी समेत हुए घायल,

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कारागार में तैनात वर्ष 2024 बैच के बंदीरक्षक शुभम पांडेय की छुट्टी स्वीकृत नहीं होने को लेकर प्रभारी जेलर प्यारे लाल से नाराजगी चल रही थी। शिकायत के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे बंदीरक्षक ने जेल परिसर से फोन कर प्रभारी जेलर से बातचीत की। इस दौरान उसने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकियां दीं। आरोप है कि इसके बाद वह लोडेड राइफल लेकर प्रभारी जेलर के आवास पर पहुंच गया और वहां भी आक्रामक व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के कुशल उत्पादक को बनाया दुग्ध संघ का नया डायरेक्टर, भव्य स्वागत के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी,

प्रभारी जेलर के अनुसार, बंदीरक्षक ने आवास के दरवाजे पर पैर से प्रहार कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जेलर प्यारे लाल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। शिकायत में बंदीरक्षक के कथित अभद्र व्यवहार, सरकारी हथियार लेकर ड्यूटी स्थल छोड़ने और आवास पर पहुंचकर धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर 14 वर्षीय छात्रा ने मौत को लगाया गले, परिवार में मचा कोहराम,

शिकायत के आधार पर सितारगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी बंदीरक्षक शुभम पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को सौंपी गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सरकारी हथियार लेकर जेल अधिकारी के आवास तक पहुंचने और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के इस मामले ने जेलकर्मियों के बीच अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad
To Top