उत्तराखण्ड

पहाड़ के कुशल उत्पादक को बनाया दुग्ध संघ का नया डायरेक्टर, भव्य स्वागत के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी,

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में रामगढ़-धारी क्षेत्र के थान सिंह बिष्ट को संचालक मंडल का नया सदस्य (डायरेक्टर) मनोनीत किए जाने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नवनियुक्त डायरेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों और दुग्ध संघ के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि थान सिंह बिष्ट के अनुभव से दुग्ध उत्पादकों के हितों को नई मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़-धारी निवासी दुग्ध संघ संचालक किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के बाद संचालक मंडल में डायरेक्टर का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को संचालक मंडल का सदस्य मनोनीत किया।
समारोह के दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जिले के डायरेक्टरों और दुग्ध संघ के अधिकारियों की मौजूदगी में नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने थान सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय सहयोग से दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने, दुग्ध समितियों के हितों की पैरवी करने और उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
समारोह में दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा रैक्वाल एवं कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के महाप्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अतिथि

To Top