उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस ने एक और शातिर बदमाश को दबोचने में की सफलता हासिल, सोना बरामद,

हल्द्वानी। गत 19 अगस्त को गोरापड़ाव में हाईवे के किनारे स्थित शोरूम के पास एक दर्जन डकैतों द्वारा जुआ खेल रहे कारोबारियों से की गई लाखों रुपए की लूटपाट के मामले में पुलिस ने आज एक और शातिर बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरव पड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामद।

दिनांक 19.08.2026 को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारी गणों को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।

दिनांक 19.08.2026 को वादी मुकदमा श्री नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा ज्ञप्। शोरुम के पीछे स्थित वादी के आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर वादी व उसके परिचितों के लगभग 08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी आदि लूट तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिष जगत ने खोया अपना सितारा, लालकुआं के पं. ललित मोहन पांडे का निधन,

पुलिस कार्यवाहीः-

उक्त डकैती की घटना का डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु लगभग 50 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।

टीम में डाॅ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व विभिन्न थाना प्रभारी,SOG Cyber Team व Crime Specialist को शामिल किया गया है। BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटनास्थल गहनता से निरीक्षण किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कारोबारी की पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा:- 15 साल के भरोसे को पल में किया चकनाचूर

उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलाॅस की बारीकी से अवलोकन करने पर उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त यश सिडाना, अभियुक्त वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू ,अभियुक्त रखवीर सिंह, अभियुक्त अमनदीप सिंह, अभियुक्त शिवराज सिंह अभियुक्त अफजल मलिक, अभियुक्त साहब सिंह उर्फ साबी, अभियुक्त गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की किशोरी से किया प्यार, फिर दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इन्कार,

टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी/सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से प्रकाश में आये अन्य 01 और अभियुक्तों को दिनांक 05.09.2026 को गलफार गेट चोरगलिया से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मुकदमे में धारा 61(2)/317(3), बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1- गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नं0 8 गणेश मन्दिर थाना सितारगंज उ0सिं0नगर उम्र 32 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

1- एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर एक गले की पीली रंग की चैन ,
2- एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर 500-500 रू0 के 30 नोट कुल 15000 रूपये

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार – कोतवाली हल्द्वानी
2- संतोष बिष्ट- कोतवाली हल्द्वानी
3- कानि0 अरुण राणा- कोतवाली हल्द्वानी

Ad Ad
To Top