उत्तराखण्ड

सिपाही ने महिला दरोगा को हल्द्वानी कोतवाली में जड़ा थप्पड़,

हल्द्वानी। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, उन्हीं के बीच हाथापाई की नौबत आ जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है। चर्चा है कि एक सिपाही ने चौकी प्रभारी महिला दरोगा को भरी कोतवाली में थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद महकमे में चर्चाओं का दौर गर्म है। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक किसी औपचारिक शिकायत और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, घटना करीब तीन दिन पहले सुबह के समय हुई। किसी बात को लेकर महिला दरोगा और एसओजी में तैनात सिपाही के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सिपाही ने अपना आपा खो दिया और महिला दरोगा को थप्पड़ मार दिया। कोतवाली में हुई इस घटना से वहां हंगामे की स्थिति बन गई।
मामला थाने से बाहर निकलकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी सिपाही को नैनीताल भेज दिया गया।

To Top