उत्तराखण्ड

ढोल-डांडिया की थाप पर झूम उठा महाविद्यालय, गरबा फेस्ट में दिखी भारतीय संस्कृति की रंगत

लालकुआं। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के बेरीपड़ाव परिसर में गरबा फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक संगीत, गरबा और डांडिया की धुनों के बीच आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर परिसर को रंग, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर 14 वर्षीय छात्रा ने मौत को लगाया गले, परिवार में मचा कोहराम,

ढोल की थाप और डांडिया की खनक के बीच विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गरबा और डांडिया कर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। पारंपरिक धुनों पर थिरकते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों और उत्साह से भरे माहौल ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया। पूरे परिसर में संगीत, नृत्य और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने सभी को उत्सव के रंग में रंग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के कुशल उत्पादक को बनाया दुग्ध संघ का नया डायरेक्टर, भव्य स्वागत के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी,

कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉलों पर स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों का विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। गरबा और डांडिया के साथ खान-पान तथा आपसी मेल-मिलाप ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

गरबा फेस्ट ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करने के साथ ही आपसी सौहार्द, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया। उत्साह और उमंग से भरा यह आयोजन विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और यादों में खूबसूरत पल संजोते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की जीवंत, सांस्कृतिक और समावेशी परंपरा को प्रदर्शित किया।

To Top