उत्तराखण्ड

आबकारी पुलिस का हिस्सा बने 34 रिक्रूट आरक्षी, इन वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्हें दिलाई देश सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ,

आज दिनांक 26.02.2022 को आईआरबी प्रथम वाहिनी में आबकारी पुलिस के प्रशिक्षणरत नवनियुक्त आरक्षियों के विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत “दीक्षांत समारोह” का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में आबकारी पुलिस के 34 नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा जिसमें 05 महिला व 29 पुरुष आरक्षी सम्मिलित रहे जो 90 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत आज वाहिनी परेड ग्राउंड में रंगारंग मार्च पास्ट कर व सलामी देकर देश सेवा व कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गयी।।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

समारोह में मुख्य अतिथि श्री पूरन सिंह रावत, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण महोदय द्वारा सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड समारोह को संबोधित करते हुवे सभी को कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण समर्पणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संबध में बताया गया तथा अंतःकक्ष व बाह्य कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया।।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी:- हल्द्वानी में हकीम ने इस तरह मरोड़ी नव विवाहिता की गर्दन,

इस अवसर पर *श्री सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगरbद्वारा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय को अतिथेय स्वीकार करने व समारोह में उपस्थिति हेतु उन्हें आभार ज्ञापित किया गया।।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने नरेश चन्द्रा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया सम्मानित

समारोह में अपर आयुक्त आबकारी, श्री उदय सिंह राणा, संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री किरन किशोर काण्डपाल ,सहायक सेनानायक श्री रतनमणि पाण्डेय, शिविरपाल/प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण श्री हरकेश सिह, सूबेदार सैन्य सहायक/एसआई, एपी श्री योगेन्द्र सिह अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top