लालकुआं। तेज रफ्तार डंपर ने महिला समाजसेवी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दु उसके बाद एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मोटाहल्दू बाजार में स्थित पर्वतीय व्यंजनों एवं जड़ी बूटियों के व्यापक प्रचार प्रसार का प्रतिष्ठान चलाने वाली समाज सेविका गीता जोशी मोटाहल्दू में हाईवे पार कर रही थी तभी अचानक आए तेज गति के डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिन्हें गंभीर हालत में स्थानीय व्यापारी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद उन्हें एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी को ले जाया गया है। श्रीमती गीता जोशी लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्र में उगने वाली फल सब्जियां एवं जड़ी बूटियों का संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए उनका मोटाहल्दू में प्रतिष्ठान खोलकर व्यापक प्रचार प्रचार कर रही हैं। उनके पति गिरीश चंद्र जोशी का पिछले वर्ष बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह ग्राम प्रधान विपिन जोशी की बहू है।





