उत्तराखण्ड

बाढ़ तोड़कर घुसे जंगली हाथी ने लालकुआं में सो रहे दो लोगों को पैरों से कुचला, क्षेत्र में दहशत,

लालकुआं। क्षेत्र के टांडा रेंज अन्तर्गत शाह पठानी गांव में रात को खेत में पेड़ के नीचे सो रहे दो लोगों को बार-बार तोड़कर आए जंगली हाथी अपने पैरों से कुचल दिया जिसके चलते दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने घटनास्थल की विस्तृत जांच की, तथा दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अन्तर्गत शाह पठानी खत्ते में मंगलवार की देर रात एक जंगली हाथी ने तार-बाड़ तोड़कर एक खेत में पेड़ के नीचे सो रहे दो लोगों कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सुबह तड़के ग्रामीणों को उस समय लगा, जब वह उक्त खेत के पास पहुंचे तो दोनों लोग मूर्छित पड़े हुए थे, इसके बाद ही उक्त दुखद घटना का पता चला। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष) निवासी झारखंड के रूप में हुई, जो लोगों के खेतों चोकीदारी करता था। वही दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, उसकी उम्र भी 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति था।
मौके पर पहुंचे तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती शशि देव, तहसीलदार लालकुआं ईश्वरी सिंह भीमा, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपने अपने एंगल से जांच की। अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, और लोगों को जंगल के नजदीकी इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।इस हादसे के बाद एक मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इधर प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति जो लोगों के खेतों में चोकीदारी करता था तथा झारखंड का निवासी है साथ ही दुसरा व्यक्ति जो अर्ध-विक्षिप्त बताया जा रहा है, फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
इधर तहसीलदार ईश्वरी सिंह भीमा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि टांडा रेंज में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जो उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक काफी समय से खत्तों रहकर लोगों के खेतों में चोकीदारी करते थे, बीती रात शाह पठानी निवासी विशंभर दत्त जोशी के खेत में चोकीदारी कर रहे थे, इसी दौरान जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
इधर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है, पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की ओर से आए राजस्व विभाग की टीमों ने अपने-अपने एंगल से घटनास्थल की जांच की।
फोटो परिचय- शाह पठानी में हाथी द्वारा दो लोगों को मारे जाने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी एवं ग्रामीण

To Top