उत्तराखण्ड

मिलिट्री कैंटीन को जा रहे बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक को कार ने मारी टक्कर… घायल..

लालकुआं। बिंदुखत्ता से स्कूटी द्वारा मिलिट्री कैंटीन को सामान लेने जा रहे पूर्व सैनिक को हल्दूचौड़ के समीप पेट्रोल पंप से निकल रहे उत्तर प्रदेश से आए युवकों की कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें पूर्व सैनिक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को पूर्व सैनिक गुलाब सिंह कार्की उम्र 63 वर्ष निवासी रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता स्कूटी से मिलिट्री कैंटीन जा रहे थे, जैसे ही वह शहीद चंदन फिलिंग स्टेशन के आगे से निकल रहे उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी सवार युवकों ने जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद वह हल्द्वानी की ओर को रवाना हो गए, घायल पूर्व सैनिक द्वारा घायल अवस्था में ही मामले की सूचना अन्य पूर्व सैनिकों को दी, जिन्होंने पुलिस की मदद से उक्त कार सवारों को रोक लिया, तथा बाद में लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में युवक का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम..

Ad Ad Ad
To Top