उत्तराखण्ड

लालकुआं में शादी का झांसा देकर युवती से होटल में ले जाकर बनाए शारीरिक सम्बन्ध, मुकदमा दर्ज,

लालकुआं। नगर से सटी बस्ती में निवास करने वाली एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी युवती से शादी तय करने का आरोप लगाते हुए लाल कुआं पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
युवती द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी युवक पिछले करीब तीन वर्षों से युवती के संपर्क में था, और उसने कई बार उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व आरोपी उसे लालकुआं के एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उसे बदनाम करने की धमकी भी दी।युवती के मुताबिक, आरोपी की बातों से परेशान होकर उसने अपनी मां और अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली है। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बात की तो कथित तौर पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे धमकी दी। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

To Top