उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत:- शिक्षक पर लगा यह सनसनीखेज आरोप…

शक्तिफार्म। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के शक्तिफार्म स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दसवीं के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

शिव मंदिर वार्ड शक्तिगढ़ निवासी संयासी साग ने बताया कि वह मूल रूप से हस्तिनापुर (यूपी) का रहने वाला है। 10 सालों से बह शक्तिफार्म में एक किराए के कमरे में रह रहा है। बाजार में उसकी जूस की दुकान है। बताया कि उसका बेटा नितिन साना (16) एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव की मांग पर बिंदुखत्ता से लालकुआं जुलूस के बाद बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू,

आरोप लगाया कि मंगलवार को मासिक परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे मानसिक रूप से

प्रताड़ित किया। इसके बाद भी

विद्यालय प्रबंधन का मन नहीं भरा तो

यह भी पढ़ें 👉  गौला के कटाव से बढ़ा खतरा, स्थायी तटबंध को लेकर ग्रामीणों का लालकुआं में प्रदर्शन,

प्रबंधन ने नितिन की मां को विद्यालय

बुलाया। आरोप है कि प्रधानाचार्य

सहित अन्य शिक्षकों ने उसे प्रताड़ित

कर खरी-खोटी सुनाई। उसकी मां को

बच्चे की गलती के लिए सभी के

सामने माफी मांगने को विवश किया। इस प्रकरण से नितिन गुमसुम हो गया। विद्यालय से लौटने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। न किसी से बात की और न ही खाना खाया। शाम को जब उसकी छोटी बहन जिया दुकान से कमरे में गई तो देखा कि नितिन का शव जमीन पर पड़ा है। बेटी की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने नितिन को डॉक्टर को दिखाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के कट पर रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार मनोज की दर्दनाक मौत, पत्नी-बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

Ad Ad
To Top