लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियन की दुकान में काम करने वाले दूसरे जनपद के गैर संप्रदाय के युवक द्वारा पड़ोस के दुकानदार की बेटी से अभद्रता एवं उसे परेशान करने के मामले में हिंदूवादी नेताओं ने लालकुआं कोतवाली में प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोतवाली में पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिंदुखत्ता के ढलान चक्की क्षेत्र में प्लंबर एवं इलेक्ट्रीशियन की दुकान में बाजपुर क्षेत्र का निवासी इब्राहिम नाम का युवक उक्त दुकान की पड़ोस में स्थित एक दुकानदार की बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा है, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उक्त युवक युवती के मोबाइल में गंदे मैसेज भेज कर उसे परेशान कर रहा है। उन्होंने अभिलंब उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने तहरीर प्राप्त करते हुए उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लगभग दो घंटे से देर रात तक उक्त हिंदूवादी कोतवाली में ही डटे हुए थे। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें उक्त मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कराई जाएगी।





