उत्तराखण्ड

पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत…………. यह किया आह्वान………….

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव निर्वाचित महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तारा पांडे, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव और अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र नेहरा को भाजपा नेतृत्व द्वारा उक्त जिम्मेदारी दिए जाने पर दर्जनों गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया ।


इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, सुभाष नागर,सुखवीर शर्मा, गणेश उप्रेती, हरनाम सिंह, भास्कर पन्त, चन्द्र पाल गुप्ता, रिंकल खुराना, हेमचन्द पंत, सन्तोष सिंह, प्रकाश लोहनी, रोहित गुप्ता,जमील अहमद, देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परमांशु श्रीवास्तव, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र नेहरा,व महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष तारा पांडे का फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी, हल्दूचौड़ पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ दबोचा बिंदुखत्ता का युवक, दो फरार,


इस दौरान नवनियुक्त सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने मौजूद लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का आहृवान किया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में युवाओं और महिलाओं कि अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बरेली सिटी को जाने के दौरान स्टेशन पर छूटी पत्नी तो चलती ट्रेन से छलांग लगाकर पति हुआ गंभीर घायल…

इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूती पहुंचायेगें, साथ ही क्षेत्र के लोगों की छोटी बड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निस्तारण कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह 24 घंटा उनकी मदद को तत्पर रहेंगे।

To Top