उत्तराखण्ड

पति गया टिकट लेने, गोरा पड़ाव निवासी पत्नी लालकुआं रेलवे स्टेशन से प्रेमी के साथ फुर्र….

पति को स्टेशन पर छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला

लालकुआं। आजकल क्षेत्र में अजब गजब के मामले सामने आ रहे हैं, आज नगर के रेलवे स्टेशन में में आये इस मामले ने हड़कंप मचा दिया है, यहां पति को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर छोड़कर एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में पति ने जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने नरेश चन्द्रा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया सम्मानित

कायमगंज जिला फर्रुखाबाद यूपी निवासी व्यक्ति ने काठगोदाम जीआरपी थाने में आज शाम सौंपी तहरीर में कहा कि बीती आठ नवंबर को वह अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए अपनी सास के गोरापड़ाव हरिपुर शिवदत्त स्थित घर गया था। दोपहर में करीब 1:40 बजे यह पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन लालकुआं पहुंचा और टिकट लेने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी मौके से गायब थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े बिंदुखत्ता निवासी महेंद्र का हुआ आकस्मिक निधन, छोड़ गए रोता-बिलखता परिवार

उसने आरोप लगाया कि सास का पड़ोसी महेश आर्या उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। युवक का उसकी सास के घर आना-जाना लगा रहता था। व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की गई तो पता चला कि वह घर से गायब है, उसका फोन भी बंद है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

Ad Ad
To Top