उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में नशा तस्करी में 2 महिलाओं ने अच्छे-अच्छे तस्करों को छोड़ा पीछे…… रामलीला ग्राउंड में दो महिलाएं एक पुरुष इस तरह बेच रहे थे नशा…… देखें वीडियो…….

 हल्द्वानी। क्षेत्र में नशा तस्करों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल हो रही है, जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम व एएनटीएफ टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *रामलीला ग्राउण्ड मंगलपड़ाव* से *02 महिला सहित कुल- 03 तस्करों को गिरफ्तार* किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0- 104/2025 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के बुजुर्ग गांधीवादी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दी भूख हड़ताल की धमकी.... इस विधायक पर लगाया यह आरोप....

गिरफ्तारी-

1- मोनिषा उम्र- 24 वर्ष पत्नी मौ0 इकरार निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 03 ग्राम स्मैक,

2- सरगम गंगवार उम्र- 28 वर्ष पत्नी सन्नी गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी के कब्जे से 1.80 ग्राम स्मैक

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डेढ़ दर्जन दिग्गज भाजपाईयों को दिए दायित्व…….. लालकुआं का भी खुला खाता….. पढ़ें इस विधानसभा से इन्हें बनाया दर्जा मंत्री

3- सन्नी गंगवार उम्र- 35 वर्ष पुत्र केशव प्रसाद गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से 1.70 ग्राम स्मैक

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में नहाने गए प्रतिभावान छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत:- कुछ समय पूर्व इस प्रतियोगी परीक्षा में हुआ था उत्तीर्ण…

कुल बरामदगी – 6.50 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तारी टीम –

1- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 कृपाल सिंह
3- कानि0 मनमोहन सिंह ए0एन0टी0एफ0
4- कानि0 राजेन्द्र जोशी ए0एन0टी0एफ0
5- म0कानि0 राजेश्वरी नेगी

To Top