उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में नशा तस्करी में 2 महिलाओं ने अच्छे-अच्छे तस्करों को छोड़ा पीछे…… रामलीला ग्राउंड में दो महिलाएं एक पुरुष इस तरह बेच रहे थे नशा…… देखें वीडियो…….

 हल्द्वानी। क्षेत्र में नशा तस्करों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल हो रही है, जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम व एएनटीएफ टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *रामलीला ग्राउण्ड मंगलपड़ाव* से *02 महिला सहित कुल- 03 तस्करों को गिरफ्तार* किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0- 104/2025 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

गिरफ्तारी-

1- मोनिषा उम्र- 24 वर्ष पत्नी मौ0 इकरार निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 03 ग्राम स्मैक,

2- सरगम गंगवार उम्र- 28 वर्ष पत्नी सन्नी गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी के कब्जे से 1.80 ग्राम स्मैक

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की कार्यकारिणी:- उत्तराखंड के चार वरिष्ठ नेताओं को मिले दायित्व.. पढ़ें सूची,

3- सन्नी गंगवार उम्र- 35 वर्ष पुत्र केशव प्रसाद गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से 1.70 ग्राम स्मैक

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

कुल बरामदगी – 6.50 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तारी टीम –

1- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 कृपाल सिंह
3- कानि0 मनमोहन सिंह ए0एन0टी0एफ0
4- कानि0 राजेन्द्र जोशी ए0एन0टी0एफ0
5- म0कानि0 राजेश्वरी नेगी

Ad Ad
To Top