लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवी हंसा दत्त पांडे का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है।
यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी हंसराज दक्ष पांडे उम्र 58 वर्ष आज दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया, जैसे ही क्षेत्र वासियों को उनके निधन का समाचार मिला तो जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, आनन- फानन में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमंत पांडे, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, शेखर पांडे, बॉबी संभल, विनोद पांडे, नरेश चौधरी, इंदर सिंह तुलेरा, कुंदन सिंह कनवाल, सोनू भारती, नंदन सिंह राणा और पंडित चंद्रशेखर जोशी समेत भारी संख्या में लोग उनके घर में एकत्र हुए, जहां से उनके शव यात्रा निकाली गई, शाम को उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।





