लालकुआं। कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, ऐसे ही लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर में निवास करने वाले समाजसेवी एवं वरिष्ठ एडवोकेट गौरव कपूर हल्द्वानी बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, गौरव कपूर ऐसे एडवोकेट हैं जो चुनाव लड़कर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और लाल कुआं के इतिहास में पहली बार किसी एडवोकेट ने बार एसोसिएशन में फतह हासिल की है उनके निर्वाचन पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरव कपूर का कल शनिवार को हल्द्वानी न्यायालय परिसर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें वह पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।





