उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लालकुआं में नगर पंचायत चुनाव को लेकर की कार्यकर्ताओं से राय शुमारी…………… इन्हें मिलेगा टिकट……………. देखें वीडियो………….

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लालकुआं पहुंचकर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ राय शुमारी करते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को वार्ड सभासद एवं अध्यक्ष के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।


नगर के एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ आगामी माह में होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर राय शुमारी कर रहे थे, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में ओबीसी, अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के महिला पुरुष दावेदारों की क्रमशः तीन नाम की सूची बनाकर जिला कार्यालय को भेजें, इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी तीन-तीन नामों की सूची तैयार कर पार्टी मुख्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्ही कार्यकर्ताओं को अधिक तरजीह देगी जो पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान हो। सामूहिक परिचर्चा के पश्चात उन्होंने कुछ चुनिंदा पदाधिकारी को बुलाकर बंद कमरे में भी बातचीत की इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, बॉबी संभल, संजय अरोड़ा, संजीव शर्मा, हरीश नैनवाल, तारा पांडे, जीवन कबड्वाल, लाल चंद्र सिंह, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, प्रेमनाथ पंडित, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, राजलक्ष्मी पंडित, इस्तकार अंसारी और दीवान सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा पदाधिकारी शामिल थे।
फोटो परिचय- लालकुआं के भाजपा कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य भाजपा नेता

To Top