उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से मुक्तेश्वर जा रही मैक्स खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत, चार गंभीर,

आज दिनांक 27-04-2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धारी ब्लॉक क्षेत्र के समीप एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी थानाध्यक्ष SI हरिराम मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या UK04TA1446 हल्द्वानी से दूदूली (ब्लॉक धारी, थाना मुक्तेश्वर) की ओर जा रहा था। वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। दूदूली के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रन्स एकेडमी के पांच सितारे चमके, उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में लहराया परचम,

पुलिस एवं स्थानीय सहायता से सभी घायलों को तत्काल वाहन से निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC पदमपुरी भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा 02 व्यक्तियों (01 महिला, 01 पुरुष) को मृत घोषित किया गया।

मृतक का विवरण:

1- लता देवी पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर, उम्र 40 वर्ष
2- हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर

यह भी पढ़ें 👉  मिलिट्री कैंटीन को जा रहे बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक को कार ने मारी टक्कर… घायल..

घायलों का विवरण:-

1- दिनेश चन्द्र पुत्र त्रिलोक चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 48 वर्ष
2- कमल शर्मा (वाहन चालक) पुत्र विपिन चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष
3- नेहा बेलवाल पुत्री हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 17 वर्ष
4- सुभाष बेलवाल पुत्र हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 13 वर्ष

घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बरेली रोड और बिंदुखत्ता के इन क्षेत्रो में कल 25 अप्रैल को गैस सिलेंडरों का होगा वितरण…

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील:-

कृपया पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा ओवरलोडिंग से बचें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

टीम राहत बचाव-
1- उ0नि0 हरिराम
2- अ0उ0नि0 हरिराम
3- हे0कानि0 जीवननाथ
4- कानि0 मो0असलम
5- कानि0 जयवीर सिंह
6- कानि0 विनोद रावत
7- हो0गा0 अमित मेर
8- कानि0चालक कश्मीर सिह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad Ad Ad
To Top