उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल के साले की मेहनत लाई रंग:- पिछले साल बना आईपीएस, इस साल की आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण..

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस कांस्टेबल के रूप में कार्यरत इस जवान ने अपने साले की पढ़ाई के लिए जी जान लगा दी, जिसका परिणाम यह हुआ कि इस मेधावी छात्र ने 2025 में आईपीएस और इस साल 2026 में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है“यह हमारे आन-बान-शान हैं, नैनीताल पुलिस की शान हैं”

कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने अपने साले अनुज पन्त को IPS एवं IAS अधिकारी बनने की राह में दिया मार्गदर्शन, बढ़ाया नैनीताल पुलिस का गौरव

नैनीताल पुलिस परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व एवं गौरव का विषय है कि कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी, जो वर्तमान में परिवहन शाखा, नैनीताल पुलिस में नियुक्त हैं, ने अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने साले श्री अनुज पन्त के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बादल फटने से आई बाढ़ की स्थिति… विकराल हालत… देखें वीडियो,

श्री अनुज पन्त पुत्र श्री गणेश चंद्र पंत, निवासी ग्राम झूलापे, जनपद चंपावत, उम्र 23 वर्ष ने अपनी स्कूली शिक्षा गाजियाबाद से पूर्ण की है। परिवार में अनुज पन्त सबसे छोटे हैं। उनसे बड़ी एक बहन एवं एक भाई हैं। उनके पिता श्री गणेश चंद्र पंत गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गाजियाबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

अनुज पन्त ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इस दौरान उनके जीजा कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने उन्हें अपने साथ रखते हुए पढ़ाई, अनुशासन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खड़ा ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुआ भस्म, पुलिस जांच में जुटी,

चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन एवं अनुज पन्त की कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि वर्ष 2025 में अनुज पन्त ने IPS परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की तथा वर्ष 2026 में IAS अधिकारी बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

“यह हमारे आन-बान-शान हैं, नैनीताल पुलिस की शान हैं”

अनुज पन्त की इस उपलब्धि पर नैनीताल पुलिस परिवार को गर्व है। एक पुलिसकर्मी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी द्वारा अपने साले को अपने साथ रखकर उसे निरंतर प्रोत्साहित करना और देश की प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए तैयार करने में सहयोग देना निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपनों ने ठुकराया, समाज ने अपनाया: अकेली बुजुर्ग अम्मा को दी लालकुआं में सम्मान से अंतिम विदाई,

इस उपलब्धि के अवसर पर श्री अनुज पन्त ने डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल एवं श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा श्री अनुज पन्त की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Ad Ad Ad
To Top