
हल्द्वानी। निजी स्कूलों द्वारा अपने विद्यालय में लगाई जा रही पाठ्य पुस्तकों एवं कॉपियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को प्रस्तुत कर दी है। जिसमें तीन दर्जन निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
उपर्युक्त विषयक उप जिलाधिकारी, रामनगर के पत्रांक 777/सी.ए./2025-26 दिनांक 09.04. 2026, उपजिलाधिकारी न्यायिक (लालकुंआ) के पत्रांक-292/ना.ना./निरी./2026-27 दिनांक 09.04.2026, उपजिलाधिकारी, सदर, नैनीताल के पत्रांक-363/विविध/2026 दिनांक 09.04.2026 एवं तहसीलदार श्री कैंचीधाम के पत्र संख्या – 03 दिनांक 07.03.2026 के द्वारा दी गयी जॉच आख्या के क्रम में निम्नांकित विद्यालयों को कारण
बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 1- जय मोहन पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।





