उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में इस ग्रामीण के घर से शीशम के गिल्टे बरामद, मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप,

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में ग्रामीण द्वारा शीशम का हरा वृक्ष काटकर उसके गिल्टे बनाने पर गौला रेंज के 1 कर्मियों ने बेश कीमती दो मोटे गिल्टे बरामद करते हुए कृषक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के गस्ती वन कर्मियों के दल ने खुरियाखत्ता क्षेत्र में महिपाल सिंह के खेत में शीशम प्रजाति के पेड़ के दो मोटे-मोटे गिल्टे काटे गए थे, जिन्हें गश्ती दल ने मौके पर आकर पकड़ लिया, इसके बाद वन कर्मियों ने उक्त लकड़ी के दोनों गिल्टे जप्त करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण के खेत में मिले शीशम के दोनों गिल्टे जप्त करते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

To Top