लालकुआं। ग्राम सभा पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी का पड़ोसी से कार हटाने को लेकर हुवे विवाद मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत तमाम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। वही ग्राम प्रधान की ओर से अब तक कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, इस मामले में एक और वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है, इस मामले में ग्राम प्रधान रमेश जोशी का जहां कहना है कि उन्होंने एक तहरीर एसएसपी कार्यालय हल्द्वानी और दूसरी तहरीर लालकुआं कोतवाली में दी है, जबकि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि ग्राम प्रधान रमेश जोशी की ओर से उन्हें अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।





