उत्तराखण्ड

नैनीताल से हल्द्वानी की ओर को आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी… आधा दर्जन एसटीएच में भर्ती,

हल्द्वानी। नैनीताल से काठगोदाम रेलवे स्टेशन को आ रहे पर्यटकों की टवेरा कार अनियंत्रित होकर ज्यूलीकोर्ट के समीप खाई में गिर गई, कार में संभवतः 7 लोग सवार थे, सभी को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। सबसे सौभाग्य की बात यह रही कि उक्त कार अनियंत्रित होकर जब सड़क से खाई में गिर रही थी कि 100 मीटर नीचे जाने के बाद वह एक पेड़ में अटक गई, जिसके चलते मौके पर जनहानि नहीं हुई। सभी घायलों को तत्काल कार से निकाल कर 108 सेवा द्वारा एस टी एच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी पर्यटक लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। जो कि आज प्रातः नैनीताल से वापसी कर रहे थे।

To Top