उत्तराखण्ड

पुलिस ने लालकुआं और बिंदुखत्ता में 200 पाउच कच्ची शराब के साथ इन दो युवकों को दबोचा………………

लालकुआं। पुलिस का नशे पर प्रहार, लालकुआं से अवैध कच्ची शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार।

संक्षिप्त विवरण:-

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के द्वारा अपने अधीनस्थ सभी सर्किल के प्रभारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने के लिए अभियानरत रहकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बरेली सिटी को जाने के दौरान स्टेशन पर छूटी पत्नी तो चलती ट्रेन से छलांग लगाकर पति हुआ गंभीर घायल…

श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा लालकुआं क्षेत्र में जगह–जगह पर विशेष चैकिंग के दौरान कार्यवाही में:–

1- आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम अहरका थाना/त0 रतिया जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल निवासी नजीबाबाद किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को बिंदुखत्ता क्षेत्र से बिना नंबर मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना में 168 पाउच कच्ची शराब को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार:- युवती समेत चार दबोचे, छह युवतियों को भेजा वन स्टॉप सेंटर, देखें वीडियो..

पुलिस टीम

▪️ उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता।
▪️ कांस्टेबल तरुण मेहता।
▪️कांस्टेबल अशोक कम्बोज।
▪️कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला।

2- आरोपी शिवचरण पुत्र गिरधर लाल निवासी विद्युत कॉलोनी घोड़ा नाला लालकुआं उम्र 58 वर्ष को काली मंदिर के पास विधुत कालोनी लालकुआं में 29 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के शिक्षण संस्थान से उड़ाई बाइक:- बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चोर का हुआ चालान...

पुलिस टीम

▪️ का0 श्री आनन्दपुरी।
▪️का0 श्री चंद्रशेखर मल्होत्रा।
▪️का0 श्री कमल बिष्ट।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल।

Ad Ad Ad
To Top