उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद के इन विधायक के युवा युवापारिवारिक सदस्य की अचानक हुई आकस्मिक मौत से मची सनसनी………… घर के इकलौते चिराग की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत…………..

हल्द्वानी। दर्दनाक हादसे ने परिवार के इकलौते चिराग को छीन लिया, यहां रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के पोते का शव हल्द्वानी रोड के किनारे पड़ा मिला। उक्त खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। शनिवार को मार्निंग वाक पर गए लोगों को बैलगढ़ – के समीप हल्द्वानी रोड के किनारे एक युवक मृत पड़ा दिखा। उसकी शिनाख्त रामनगर के शंकरपुर मंगलार द रोड निवासी 23 वर्षीय रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई। रजत के पिता पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। स्वजनों ने – पुलिस को बताया कि रजत शुक्रवार शाम से घर नहीं आया था। शाम को बैलगढ़ क्षेत्र में ही एक पेट्रोल पंप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में टहलते देखा गया था। रजत अपने परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी एक बहन है। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या सड़क पर गिरने से चोट लगने के कारण मौत की आशंका है। वहीं, विधायक बिष्ट ने बताया कि रजत उनके भतीजे का पुत्र था। किसी वाहन से टक्कर लगने की आशंका है, क्योंकि उसकी हड्डी टूटी है।

To Top