उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने आधा दर्जन से अधिक इन पीसीएस अधिकारियों का फेरबदल करते हुए उन्हें इन स्थानों में दी है तैनाती……………. पढ़ें सूची………….

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। कई बड़े अधिकारियों के पदों में शासन ने आज फेरबदल कर दिया,जिसकी सूची जारी कर दी गई है, तबादला सूची में राजधानी देहरादून, गढ़वाल तथा शासन में तैनात अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आज रात 11 बजे ही कतारबद्ध हुए हजारों लोग, चल रहे भजन कीर्तन.. देखें वीडियो..

राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया हैं,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया ।

शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी ।
चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से दुराचार के मामले में लालकुआं के देवेंद्र बिष्ट उर्फ देबू को 20 साल की सजा,

युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया ।

अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय के 150 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मचा हड़कंप…

नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।

Ad Ad Ad
To Top