उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की इस युगल जोड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला स्थान…………….. लगा बधाइयों का तांता……………

लालकुआं। अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह में ध्रुपद जुगलबंदी गायन की प्रस्तुति देंगे उत्तराखंड के युगल दंपति
लालकुआं। मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी द्वारा संचालित विश्व संगीत समागम “तानसेन समारोह” में इस बार उत्तराखंड से सुप्रसिद्ध ध्रुपद युगल दंपति हल्दूचौड़ निवासी आस्था चोपड़ा एवं प्रदीप चोपड़ा को अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह की प्रथम सभा ( पूर्व रंग) गमक में ध्रुपद जुगलबंदी की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इनका साथ पखावज पर हृदेश चोपड़ा संगत देंगे। यह समारोह मध्य प्रदेश शासन का संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित आयोजन है। इस वर्ष तानसेन समारोह का 99 वे वां वर्ष है। यह समारोह मध्य प्रदेश शासन द्वारा सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिष्ठित कला साधकों को आमंत्रित किया जाता है।
फाइल फोटो- सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक दंपति आस्था एवं प्रदीप चोपड़ा

To Top