लालकुआं। पुलिस द्वारा वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह छापेमारी कर पुराने वारंटियों को दबोचा जा रहा है। इसी के तहत यहां राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में निवास करने वाले विश्वनाथ उर्फ बंबा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/जूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से जारी वारण्ट के संबंध में वारण्टी विश्वनाथ उर्फ बंबा पुत्र किशोरी लाल निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं, जनपद नैनीताल को फौ0वा0सं0- 1977/24 धारा- 60 Ex Act में वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम-
- अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी
- कांस्टेबल दिलीप कुमार





